उसकी आंखें कुछ कहती थी
मैं सुन रहा था उसके दर्द को
उसकी चुभन को
मेरे जेहन में उसकी हर एक हरकत
घर करती जा रही थी
हमने कहा क्यों बाबू
तुम्हारा घर कहां है
उसने कहा हर एक फूटपाथ हमारा घर है
क्या करते हो
उसने दर्द भरी आवाज में कहा
चाय की दुकान में नौकरी
कितने मिलते हैं
200 रुपया प्रतिमाह
उसकी बातें सुन मेरी दिल से आह निकल गई।
आखिर ऐसा क्यों
होता है इन बच्चों के साथ
कोई न कोई तो होगा देने वाला इनका साथ।
इनके हाथ में हाथ हमें ही देना होगा
इन्हें रास्ते पर लाने का संकल्प?
हमें ही लेना होगा।
